- Hindi News
- कुनकुरी में जतरा मेला 18 से समिति के सदस्य तैयारी में जुटे
कुनकुरी में जतरा मेला 18 से समिति के सदस्य तैयारी में जुटे
कुनकुरी| प्रतिवर्षानुसारइस वर्ष भी कुनकुरी नगर पंचायत के अन्तर्गत परम्परागत जतरा मेला 18 फरवरी बुधवार से 27 फरवरी शुक्रवार तक बजारडांड क्षेत्र में लगेगा। पूर्व वर्ष जतरा मेला का स्थल परिवर्तित किये जाने के कारण जतरा मेला विवादों में घिर गया था तथा लोगों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था। नगर पंचायत द्वारा की गई घोषणा के अनुसार पुराने स्थल बाजारडांड क्षेत्र में ही जतरा मेला लगाया जा रहा है।पूर्व स्थल में ही मेला लगाये जाने की घोषणा से मेला ठेकेदारों एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गत वर्ष हुई असूविधा से ठेकेदार एवं ग्रामीण दोनो पक्ष ही असंतुष्ट थे। परम्परागत क्षेत्र में मेला लगने से मनोरंजक कार्यक्रमों झूला, सर्कस, मौत कुआं आदि का लोग आसानी से मजा ले सकेंगें।