पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकार्पण समारोह

लोकार्पण समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माझीटोला में अब सामुदायिक भवन

कार्यक्रम में विधायक रोहित साय से ग्रामीणों ने की विकास की मांग,

विकास खण्ड कुनकुरी के अन्तर्गत नवगठित ग्राम पंचायत गड़ाकटा के माझीटोला में कौशल्या महिला स्व सहायता समूह की पहल पर पांच लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रोहित साय द्वारा ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहित साय द्वारा भारत माता एवं राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने विगत पांच वर्षो से शून्य घोषित हुई इस ग्राम पंचायत के विकास पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता बताते हुए पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिये प्रयास किया जायेगा। शासन की विभिन्न योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन कर इस पंचायत के निवासियों को लाभ पहुंचाया जायेगा। ज्ञातव्य है की कुनकुरी नगर पंचायत के गठन को न्यायालय द्वारा शुन्य घोषित किये जाने के समय से ही ग्राम पंचायत गड़ाकटा भी प्रशासनिक शून्य का सामना कर रहा था और इस ग्राम पंचायत के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हो गये थे. इस समारोह में पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा आयोग मुनेश्वर केसर एवं नवनिर्वाचित सरपंच ग्लोरिया टोप्पो, पंच विश्वनाथ राम, संजय पाण्डे, भूतपूर्व जनपद सदस्य कमला यादव, आदि विशेष रूप से आमंत्रित रहे। समारोह का संचालन स्थानीय नागरिक बिसुन राम द्वारा किया गया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कौशल्या महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष सुखमनी बाई, उपाध्यक्ष माना बाई, सचिव कौशल्या सिंह एवं समूह की अन्य महिलाओं ने सक्रिय योगदान दिया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिक संतू राम, नीता यादव, तेजो बाई, संचिता तिर्की, डीडी कुजूर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।





इस भवन तक सुगमता पूर्वक पहूंचने के लिये स्थायी पक्के मार्ग की मांग भी महिला स्व सहायता समूह द्वारा की गई। स्थानीय विधायक से ग्राम पंचायत क्षेत्र के विद्युत सुविधा विहिन टोला, बस्तियों में विद्युतिकरण की मांग भी ग्रामवासियों द्वारा की गई है।

नवनिर्मित सामुदायिक भवन में विधायक एवं अन्य अतिथि।