पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 कोे पंडाल में विराजेंगे देव शिल्पी

17 कोे पंडाल में विराजेंगे देव शिल्पी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के सार्वजनिक पूजन महोत्सव का आयोजन एजेंट यूनियन संघ के तत्वाधान में विश्वकर्मा पूजन समिति द्वारा स्थानीय बस स्टैण्ड में पण्डाल लगाकर किया जायेगा. तीन दिवसीय इस पूजन महोत्सव के धार्मिक विधान पंडित गोविंद शर्मा द्वारा पूर्ण कराए जायेंगे। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के पूजन हेतू किये जा रहे इस आयोजन के लिये पण्डाल निर्माण का कार्य बस स्टैण्ड में प्रारंभ किया जा चुका है। भगवान विश्वकर्मा का पूजन महोत्सव 17 सितम्बर बुधवार से 19 सितम्बर शुक्रवार तक चलेगा इस पूजन महोत्सव का शुभारंभ कलश स्थापना एवं मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ किया जायेगा। इसके अन्तर्गत प्रतिदिन प्रातः सायं पूजा अर्चना, आरती के साथ प्रसाद वितरण किया जायेगा। समापन के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण के उपरांत प्रतिमा विसर्जन सम्पन्न होगा।

इस आयोजन को सम्पन्न कराने हेतु गठित विश्वकर्मा पूजन समिति में अध्यक्ष संतोष कुमार ताम्रकार, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरजमल मक्कड़ मोहम्मद सहजाद, सचिव वरासत राही (गट्टू) अकिल अहमद अंसारी (पिन्टू) के साथ टेकनारायण सिंह, सचिन जोशी, मोहम्मद अशरफ, अनिल नायक, डब्बू शर्मा, विनोद एवं समस्त बस एजेंट सक्रिय रूप से भाग ले रहे है। एजेंट यूनियन संघ के मार्गदर्शन में महोत्सव के आयोजन को मूर्त रूप दिया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों के समान रूप से आराध्य भगवान विश्वकर्मा के पूजन महोत्सव के लिये कुनकुरी बस स्टैण्ड के मध्य भव्य पंडाल लगाकर व्यवस्था बनाई जा रही है।

विश्वकर्मा पूजा के लिए सजाया जा रहा पंडाल।