पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएचसी भवन और परिसर को किया जाएगा चकाचक

सीएचसी भवन और परिसर को किया जाएगा चकाचक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन एवं परिसर को चकाचक किया जाएगा। जीवनदीप समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमें अस्पताल के दरवाजे, खिड़की, बेड, स्ट्रेचर की मरम्मत की जाएगी। साथ ही परिसर स्थल को क्रांक्रीट कर अस्पताल के मुख्य द्वार पर दरवाजा एवं बोर्ड भी लगाया जाएगा।

यह कार्य लोक निर्माण विभाग विभाग करेगा। जिसे समय सीमा में काम पूरा करने को कहा गया। इसके अलावा भवन में हो रहे सीपेज की भी मरम्मत कराई जाएगी। पेयजल व्यवस्था के लिए बोर खनन कर अस्पताल में मोटर द्वारा पानी सप्लाई करने तक की जिम्मेदारी पीएचई विभाग को दी गई है। वहीं आपरेशन कक्ष को भी एसी रूम बनाने की चर्चा की गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों को सफाई के साथ पौष्टिक भोजन दिलाने की व्यवस्था कराने को कहा गया। अतिरिक्त कक्ष के लिए विधायक द्वारा प्राक्कलन बनाकर भेजने के लिए कहा गया। इस अस्पताल में 7 डॉक्टर पदस्थ हैँ। पर उनके बैठने के मात्र 2 ही कमरे हैं। जहां 5 पुरुष डॉक्टर एवं दूसरे कमरे में 2 महिला चिकित्सक बैठती हैं। जिनके लिए अलग-अलग कमराें की व्यवस्था करने पर विचार किया गया। जिससे संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर के पास मरीज को मिलने एवं जांच कराने की सुविधा हो। बैठक में कुनकुरी विधायक रोहित साय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमंती साय, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, डीडीसी वेदप्रकाश भगत, सांसद प्रतिनिधि कपिलेश्वर सिंह, एसडीएम टिकेश्वर सिंह, सीईओ एसके मिंज, पीएचई एसडीओ एनकेएस महतो, लोनिवि इंजीनियर एलसाय, बीएमओ टीआरएस टोप्पो सहित समिति के सदस्य एवं अस्पताल के स्टाफ मौजूद रहे।

बैठक में मौजूद जीवन दीप समिति के सदस्य

सुरक्षा को लेकर चिंता

अस्पतालपरिसर पूरी तरह खुला होने से वहां शाम होते ही असामाजिक तत्वों का डर बना रहता है। आए दिन शराबियों का कहर झेलना पड़ता रहा है। जिससे शाम के बाद अस्पताल की महिला कर्मचारियों सहित मरीजों उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसे लेकर बैठक में चिंता जताई गई। बैठक में बीएमओ ने इसके उपाय के लिये प्रस्ताव रखा। जिसे गंभीरता से लेते हुए अस्पताल का गेट तैयार होने तक रोज रात 12 बजे तक पुलिस से सहयोग लेने की बात कही गई।

जीवनदीप समिति की संपन्न हुई बैठक, डॉक्टरों के लिए अलग होगी बैठक व्यवस्था

बैठक में निर्णय