कुनकुरी में दुर्गोत्सव समिति का हुआ गठन
सनातनधर्म समिति के तत्वाधान में नगर का सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन दुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा स्थानीय शिव मंदिर परिसर के पण्डाल में किया जाएगा।
गुरुवार 25 सितम्बर से शुक्रवार 3 अक्टूबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय वृहद आयोजन को सम्पन्न कराने के लिये गठित समिति में अध्यक्ष संतोष गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अमन शर्मा, अभिषेक झा, नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष विवेक कुमार चौबे, जीवन चटर्जी, कोषाध्यक्ष विनीत कुमार जिंदल, मुख्य संयोजक विष्णु गुप्ता, मुख्य सलाहकार श्यामसुन्दर बंग, संयोजक मयूर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सचिव दीपक गुप्ता, मुकेश नायक, सह सचिव कुंदन ठाकुर, विवेक शर्मा, उमंग हेडा, महामंत्री विक्की ठक्कर, प्रकाश बंसल, मंदीप ताम्रकार, विवेक बजाज, मंत्री चीनू अग्रवाल, मुकेश महेश्वरी, कृष्णा राम साय, मनोरंजन सचिव गोविंद शर्मा,राजन ताम्रकार, राहुल खत्री, विदेशी कंसारी, ऋषि महेश्वरी, प्रिंस अग्रवाल, नयन गुप्ता, रोहित मुंदड़ा एमएसएम ग्रुप, प्रसाद व्यवस्था श्रीनायक मिश्रा, कुणाल मिश्रा, कार्तिक गुप्ता, भजन कीर्तन प्रभारी रामशकल यादव, रामसेवक साय, सुनील शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य निखिल ताम्रकार, अंकुर ताम्रकार, दिनेश कंसारी, नितेष गुप्ता, आशिष बंग, विशाल बंग, अंकित जिंदल, पार्थ जिंदल, हरीश पारीक, सुधीर गुप्ता, हंसराज राव, सचिन बंसल विशेष सहयोगी मुरारी गुप्ता, सुरेश त्रिपाठी, मांगू हेडा, बद्री गुप्ता, दीपक शर्मा, रमेश बजाज, सुनिल अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अरूण अग्रवाल, दिलीप ताम्रकार को रखा गया है। दुर्गा वाहिनी समिति में सीमा ताम्रकार, सुखमनी चंद्राकर, मधु शर्मा, पद्मिनी केवट, जयंती देवी, सुमित्रा नावंधर, सुरेखा गुप्ता, मोनिता बंग, डिंपल वंदे, प्रीति गुप्ता, खुशबू सोनी, काजल ताम्रकार, भारती गुप्ता, खुशबू गुप्ता, ट्विंकल खत्री आदि को पदाधिकारी नियुक्त किए गये हैं।
समारोह के मुख्य आकर्षण रावण दहन के लिए अलग से समिति बनाकर भव्य रूप से आतिशबाजी एवं रावण दहन की तैयारी स्थानीय खेल मैदान पर की जा रही है।