पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात सालों में भी नहीं मिली इंदिरा आवास की राशि

सात सालों में भी नहीं मिली इंदिरा आवास की राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिराआवास के दूसरे किश्त की राशि के लिए अंबा कछार की एक महिला 7 वर्ष से चक्कर लगा रही है। बावजूद राशि नहीं मिलने पर पुनः सरपंच से राशि दिलाने की गुहार लगाई है। जिसे गंभीरता से लेकर सरपंच ने कुनकुरी एसडीएम के समक्ष आवेदन दिया है।

विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत अंबा कछार का सरपंच गणेश साय ने एसडीएम को दिए आवेदन में पैसा दिलाने के साथ साथ कार्रवाई की मांग की है। हितग्राही खैरी बाई पति नान साय को 2007 में इंदिरा आवास की स्वीकृति मिली। जिसका निर्माण भी पूरा किया। जिसे दूसरी किश्त के रूप में चेक क्रमांक 566223 में 11 हजार 500 रुपए अप्रैल 2007 को दिया गया। पर पैसा निकालने के लिए बैंक जाने पर बैंक में कैशियर ने राशि सरपंच सचिव द्वारा निकालने की बात कहकर उन्हें वापस कर दिया।

इसके बाद सरपंच का कार्यकाल भी खत्म हो गया एवं सचिव भी दूसरी जगह पदस्थ हो गया। पर खैरी बाई को राशि नहीं मिली। आवेदन के साथ जारी किया गया चेक एवं पंचायत बैठक की कार्रवाई की प्रतिलिपि भी प्रस्तुत की गई है।

भुगतान अटका