पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"गौ रक्षा करना सबका कर्तव्य\'

\"गौ रक्षा करना सबका कर्तव्य\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोकड़ा| कांसाबेलब्लॉक के ग्राम बगिया में सर्व सिद्ध शक्तिपीठ जामंडी पाटेश्वर धाम के संचालक राम बालक दास की गौ रक्षा के लिए निकाली गई धर्म यात्रा शनिवार को यहां पहुंची। यहां ग्रामीणों ने पाटेश्वर धाम के संतो का माल्यार्पण कर स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। यात्रा जिला बालौद के पाटेश्वर धाम से निकली है। प्रत्येक प्रांत में गौ हत्या बंद करने एवं गौ तस्करी को रोकने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गांव-गांव में गौ सेवकों को सदस्य भी बनाया जा रहा है। राम बालक दास के सानिध्य में के 52 लोगों ने गौ तस्करी रोकने गौ सेवक के रूप मे सदस्यता ली। राम बालक दास ने उपस्थित ग्रामीणों को वेद, पुराण शास्त्रों में गौ माता के प्रागट्य से लेकर गौ चरित्र एवं गौ महिमा के बारे में विस्तार से बताया। अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि संसार मे जिस तरह से गौ वंश विलुप्त हो रहा है, यह मानव के भी नष्ट होने का संकेत है। जिस तरह से प्रदेश में गौ तस्करी हो रही है, उसे रोकना एवं गौ रक्षा हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में गौ रक्षकों को प्रमाण पत्र एवं कार्ड देकर एक एक गाय की सेवा करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के आयोजक बगिया के सरपंच ओमप्रकाश साय, कुनकुरी नपं अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, बलराम भगत, गुप्ता, हीरामती पैकरा, नारायण गुप्ता सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

धर्म रक्षा यात्रा का हुआ स्वागत