पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करील विक्रेताओं को चेतावनी

करील विक्रेताओं को चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करील विक्रेताओं को चेतावनी

कुनकुरी| नगरमें लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बुधवार को रेंजर उमेश सिंह ने ग्राम ढोंगा आम्बा एवं आसपास की ग्रामीण महिलाओं द्वारा बिक्री के लिए लगाए बांस की करील को जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया। रेंजर श्री सिंह ने बताया कि महिलाओं को पूर्व में भी जंगल से करील लाकर बेचने के लिए मना किया गया था, मना करने के बावजूद बाजार में बिक्री के लिए लाए गए करील को नष्ट करते हुए महिलाओं को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। जंगल से करील लाकर बेचने से वनों में बांस की पैदावार पर बुरा असर पड़ रहा है। जिसे रोकने के लिए विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। महिला वनकर्मी उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीण महिलाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए करील को नष्ट किया गया।