पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक पुलिया से गिरी 1 की मौत, 1 घायल

बाइक पुलिया से गिरी 1 की मौत, 1 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी| जेराबोगापुलिया पर बुधवार की सुबह करीब 8 बजे टुकुपानी निवासी सूरजलाल पिता स्व.करमसाय (18) अपने मित्र संतोष राम पिता दिलेश्वर राम (18) के साथ स्प्लेंडर बाइक में गिनाबहार जाने के लिए निकला। 3 किलोमीटर दूर जेराबोगा पुलिया पहुंचते ही सूरज का नियंत्रण बाइक पर नहीं रहा। जिससे बाइक पुलिया के किनारे लगे पिलर से टकराते हुए नीचे जा गिरी। सूरज की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि संतोष राम बांया पैर और दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घायल संतोष को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।