पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर में विश्वकर्मा पूजा की रही धूम

नगर में विश्वकर्मा पूजा की रही धूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन चालक संघ ने मनाया विश्वकर्मा जयंती

विराजे देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

विराजे देव शिल्पी विश्वकर्मा कर्मकारों ने की पूजा-अर्चना

धूमधाम से शुरू हुई विश्वकर्मा की पूजा

ऑटो गैरेज मैकेनिकों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

कोतबा| नगरमें भगवान विश्वकर्मा की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। यहां एक ही जगह सार्वजनिक रूप से भगवान विश्वकर्मा की स्थापना बीते कई सालों से करते रहे। जिससे पूरे नगर में भक्तिमय उत्साह का माहौल बना रहता हैं। बुधवार की सुबह से से ही लोहे की दुकानों, इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों, मैकेनिकों की दुकानों में विशेष पूजा-पाठ की गई। लोगों ने वाहनों की भी धुलाई कर पूजा की। यहां के शॉपिंग काम्पलेक्स में भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापना की गई है। इस बार आकर्षक साज-सज्जा की गई है। तीन दिनों के महोत्सव में कीर्तन-भजन जगराता, आर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया जा रहा है।

दुलदुला में पूजा पाठ करते युवक।

विराजित प्रतिमा के साथ यजमान

विश्वकर्मा की निकली यात्रा

शहरमें बस स्टैंड विश्वकर्मा पूजा समिति के द्वारा पहली बार भगवान विश्वकर्मा की यात्रा निकाली गई।भगवान विश्वकर्मा को फूलों से सजी वाहन में विराजमान करा कर शहर भ्रमण कराया गया। पालकी यात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर करबला रोड़,सन्ना रोड़,महाराज चौक,बालाजी मंदिर, जिला चिकित्सालय,पुरानी टोली, बजारड़ाड होते हुए पुन: बस स्टैंड पंहुची। जहां पूजा-अर्चना के बाद विश्वकर्मा मंदिर में विराजमान कराया गया।

यात्रा में बस एजेंट संघ के सदस्यों के साथ-साथ कीर्तन मंडली एवं शहरवासी शामिल हुए।

वाहनों की पूजा को लगी कतार

शहरमें बस स्टैंड में स्थापित भगवान विश्वकर्मा के पंडाल पर वाहनों की पूजा कराने वालों की लंबी कतार दिन भर लगी रही। लोग अपने वाहनों की सफाई कर सुबह से ही वहां पहुंच रहे थे। लोगों ने वाहनों की पूजा कर प्रसाद बांटे। वाहनों की पूजा कराने का सिलसिला विसर्जन के पहले तक चलता रहेगा। इसके अलावा कई लोगों ने घरों में भी अपने वाहनों अन्य मशीनों की पूजा की।