पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी|नगर केप्रमुख महाविद्यालय लोयोला कालेज में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं के स्वागत के लिये समारोह आयोजित किया गया। लायोला कालेज की परंपरा के अनुसार हर साल उनका स्वागत समारोहपूर्वक किया जाता है और उनके मनोरंजन के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसके अंतर्गत गायन, भाषण, नृत्य आदि से संबंधित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कॅालेज के प्राचार्य डॉ. फादर ऑस्कर एस तिर्की द्वारा नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का अभिनंदन करते हुए अनुशासन के साथ विद्याध्ययन कर अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने का संदेश दिया। नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष सुशीला सिंह सिदार द्वारा नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया।







इस कार्यक्रम में छात्र संघ उपाध्यक्ष टोप्पो विकेश मंगल, सचिव उमंग कुमार हेडा, आशीष शर्मा, विकास गुप्ता सहित सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यालय शैक्षणिक स्टाफ की ओर से प्रोफेसर रेशमा ने विशेष रूप से सक्रिय योगदान दिया।. इसी समारोह में प्रतियोगिता के आधार पर मिस्टर लोयोला के रूप में अभिषेक बाजपेयी एवं मिस लोयोला के रूप में ऋतिका अग्रवाल को चुना गया।