पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन विवाद को लेकर जीजा की कर दी हत्या, मामला दर्ज

जमीन विवाद को लेकर जीजा की कर दी हत्या, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारकी रात एक युवक ने अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया। जमीन विवाद में युवक ने लात-घूंसों से पिटाई की जीजा की हत्या कर दी।

घटना तुमला थाना क्षत्र के भालुमुंडा की है। भालुमुंडा निवासी अनिल कुजुर पिता कमली कुजुर (42) मेंडेर में रहने वाला अपने अपने साला विक्टोर एक्का पिता पौलुष (27) को काम करने अपने गांव बुलाया था। दोनों जीजा-साला गांव के चर्च भवन निर्माण में काम करते थे। बुधवार शाम रोज की तरह काम करने के बाद वापस घर आए एवं दोनों ने मिलकर जमकर शराब पी। इसी दौरान अनिल ने अपने साला से जमीन बंटवारा करने की मांग की। जिस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर विक्टोर ने अनिल की लात-घूंसो से पिटाई की और गला भी दबाया। इस घटना के बाद दोनों सो गए। पर सुबह तक अनिल की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे कुनकुरी के हॉलीक्रास अस्पताल ले जाया गया। पर रास्ते में ही अनिल की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर तुमला थाना प्रभारी दिपेश सैनी ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपी विक्टोर के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया गया।