पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुनकुरी जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज

कुनकुरी जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी| जपंक्षेत्र में 51 ग्राम पंचायतो के सम्पन्न हुए चुनाव के उपरांत इन ग्राम पंचायतों में उपसरपंच निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति जिला कलेक्टर पंचायत शाखा द्वारा जारी आदेशानुसार कर दी गई है। इन अधिकारियों को आगामी 23 फरवरी को संबंधित ग्राम पंचायतों में उपसरपंच निर्वाचन सम्पन्न कराना है। निर्वाचन प्रक्रिया में पंचायत सचिव हड़ताल पर होने के कारण सम्मिलित नही किये जा रहे है। जपं कुनकुरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन 13 फरवरी को जनपद सभागार कुनकुरी में सम्पन्न होगा। पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी द्वारा संपन्न कीजायेगी। निर्वाचित जनपद सदस्यों में भाजपा के सदस्यो की बहुलता को देखते हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर सत्ताधारी दल के प्रत्याशियों के विजयी की बात कही जा रही है।