पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशियों पर जताया भरोसा भाजपा ने जारी की िलस्ट

प्रत्याशियों पर जताया भरोसा भाजपा ने जारी की िलस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण

श्रीमती सविता सिडाम (नगरपंचायत अध्यक्ष)

प्रशिक्षण के दौरान मतदान से संबंधित जानकारी देते रिटनिंग आफिसर।

{ वार्ड क्रमांक 9 श्रीमती आशा कुजूर

{ वार्ड क्रमांक 10 प्रमिला यादव

{ वार्ड क्रमांक 11 राजू भगत

{ वार्ड क्रमांक 12 संतोष कुमार गुप्ता

{ वार्ड क्रमांक 13 भोक्तो राम

{ वार्ड क्रमांक 14 विजय कुमार भगत

{ वार्ड क्रमांक 15 पूलमती बाई

{वार्ड क्रमांक 1 रामनिवास गुप्ता

{ वार्ड 2 भागवत नारायण मिश्रा

{ वार्ड 3 प्रह्लाद राम

{ वार्ड 4 बहादूर रवि

{ वार्ड 5 भूलन राम

{ वार्ड 6 श्रीमती सरस्वती जायसवाल

{ वार्ड 7 श्रीमती अंजू जैन

{ वार्ड 8 श्री सज्जन कुमार जैन

पार्षद

टिकट नहीं दिए जाने से नाराज प्रत्याशियों ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है। नगर के वार्ड क्रमांक 7 से गीता सिन्हा द्वारा पार्टी से टिकट की मांग की गई थी। जिसे नजरअंदाज करते हुए पार्टी ने अंजू जैन को टिकट दिया है। गीता सिन्हा ने बताया कि दो दिन पहले चंद्रपुर विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने एक बयान जारी कर जनाधार को देखते हुए प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की बात कही थी। जिसमें उनके द्वारा अपने प्रत्याशी जनता के उपर थोपे जाने की बात भी कही गई थी। इन सबको नजर अंदाज करते हुए पार्टी ने कई पुराने चेहरों को फिर से जगह दी है। जिसका बहुत ही घातक परिणाम सामने आने वाला है। नगर के वार्ड क्रमांक 1, 5, 7, 8 13 में फिर से उन्हीं चेहरों को सामने लाया गया है। कई वार्डों में पुराने प्रत्याशियों के पांच साल के कार्यकाल को लेकर खासा विरोध है। जिसे देखते हुए निर्दलीय प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे हैं। वार्ड क्रमांक 13 में पूर्व पार्षद भोक्तो राम के द्वारा विकास कार्य नहीं कराए जाने को लेकर भी खासी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं जनाधार को देखते हुए अध्यक्ष पद पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम की प|ी सविता सिडाम को पार्टी ने टिकट दिया है।

निर्दलीय प्रत्याशियों ने शुरू की तैयारी