पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा के साथ राम कथा की हुई शुरू

कलश यात्रा के साथ राम कथा की हुई शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री राम कथा आयोजन समिति एवं सभी ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित हो रही संगीतमय श्री राम कथा के आयोजन के शुभारंभ मौके पर स्थानीय शिव मंदिर परिसर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में ग्राम के श्रद्धालु महिलाएं सर पर कलश रखकर भारी मात्रा में सम्मिलित हुई।

यह कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में कथा वाचक अखिल महाराज एवं उनके पुत्र देवांश भजन मंडली एवं नगर के श्रद्धालु महिला पुरुष सम्मिलित हुए। कलश यात्रा में धार्मिक नृत्य करते हुए मंडली ने भी नगर भ्रमण किया। संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन नगर के मुख्य मार्ग पर भव्य पंडाल लगाकर किया जा रहा है। कलश यात्रा के कथा स्थल पहुंचने के उपरांत 108 कलश स्थापना एवं श्री राम चरित मानस की स्थापना एवं पूजन के साथ कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के प्रथम दिवस श्री राम कथा मर्मज्ञ अखिल महाराज द्वारा गुरु महिमा एवं तुलसीदास चरित्र पर व्याख्यान दिया। श्री राम कथा के इस आयोजन में संगीतमय राम कथा प्रवचन के लिए श्री राम कथा मर्मज्ञ आचार्य अखिल महाराज का वृंदावन से नगरागमन हुआ है। संगीतयम राम कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी। इस कार्यक्रम में 11 को शिव गौरी विवाह, सती चरित्र, बारह को श्री राम जन्मोत्सव, 13 को श्री राम जानकी विवाह, 14 को केवट चरित्र, 15 को श्री राम भरत मिलाप, 16 को श्री हनुमान जन्मोत्सव व श्री हनुमान चरित्र, 17 को अशोक वाटिका प्रसंग, 18 को श्री राम जन्म अभिषेक प्रसंगों पर संगीतमय श्री राम कथा होगी। 19 को पूर्णाहुति हवन एवं भण्डारा आयोजित किया जाएगा।

कलश यात्रा में शामिल युवतियां व महिलाएं।

खबरें और भी हैं...