- Hindi News
- छात्रों ने की महाविद्यालय के पास बस स्टॉपेज की मांग
छात्रों ने की महाविद्यालय के पास बस स्टॉपेज की मांग
लोयोलामहाविद्यालय छात्र संघ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी एवं थाना प्रभारी कुनकुरी को एक आवेदन देकर दूर दराज के क्षेत्रों से महाविद्यालय में अध्ययन हेतू आने वाले छात्र छात्राओं को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए इसके निराकरण की मांग की गई है।
दिये गये आवेदन एवं छात्रसंघ सचिव उमंग कुमार हेडा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दूर दराज से बसों के माध्यम से अध्ययन हेतू प्रतिदिन लोयोला महाविद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के पास बस रोककर बस स्टैण्ड में ही उतार दिया जाता है जिसके कारण विद्यार्थियों को बस स्टैण्ड से महाविद्यालय तक प्रतिदिन पैदल आना पड़ता है जिससे उनका काफी समय व्यर्थ जाता है और उन्हें परेशानी भी होती है। दिये गये आवेदन में मांग की गई है कि महाविद्यालय के पास बसों को रोककर छात्र छात्राओं को आने जाने की सुविधा प्रदान करने के लिये बस संचालकों को निर्देशित किये जाने की मांग की गई है। आवेदन देने के समय छात्रसंघ उपाध्यक्ष टोप्पो विकेश मंगल, सहसचिव अमित चौहान, ऋषि महेश्वरी, सरवर आलम, पवन टोप्पो, रोहित लकड़ा, आशीष शर्मा, विकास गुप्ता, सुदीप लकड़ा आदि छात्र उपस्थित थे।