भारत माता पूजन के साथ की गई आरती
कुनकुरी| राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ शाखा कुनकुरी के तत्वावधान में भारत माता पूजन एवं आरती का कार्यक्रम स्थानीय खेल मैदान स्थित स्वर्गीय रेवा सिंह सांस्कृतिक भवन में सायंकाल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पालीराम अग्रवाल, महेन्द्र प्रसाद साहू, सम्पत बंग, इंदर हेडा, शंकर यादव, देवकरण राम, बैजनाथ सिंह, आदि सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता, कल्याण आश्रम के छात्र, ग्राम की महिलाएं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में लोगों को अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री विश्वनाथ राम द्वारा संबोधित करते हुए रासेयो संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भारत माता पूजन एवं आरती के कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों द्वारा सर्व प्रथम भारत माता का पूजन कर उपस्थित लोगों द्वारा आरती की गई।
प्रसाद वितरण के उपरांत सुरेश कुमार यादव खण्ड व्यवस्था प्रमुख के द्वारा आभार प्रदर्शन के पश्चात कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।इस आयोजन के उपरांत सायं काल में धार्मिक भजन का भी आयोजन किया गया।
भारत माता की आरती करते लोग