- Hindi News
- प्रस्तावित होने के दो साल बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर
प्रस्तावित होने के दो साल बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर
अंकिरा|दो वर्षसे भी ज्यादा समय से प्रस्तावित ट्रांसफामर नहीं लग पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। शनिवार की शाम को ग्रामीणों ने कुनकुरी विधायक रोहित साय से ट्रांसफार्मर लगवाने की गुहार लगाई। श्री साय ने इस बारे में जल्द पहल करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया। उल्लेखनीय है कि यहां दो वर्ष पूर्व एक और ट्रासफार्मर लगाया जाना था। िजसके लिए प्लेट फार्म भी तैयार किया जा चुका है। पर इतने दिन बत जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। जबकि इन दो वर्षों में सैकड़ों और कनेक्शन बढ़ गए हैं। जिससे आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। गर्मी के दिनों में तो यह समस्या काफी गहरा जाती है। वहीं बरसात के दिनों में अंधेरे में सांपों का भय भी बना रहता है। इस समस्या के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का कई बार घेराव भी किया जा चुका है। पर ग्रामीणों को हमेशा आश्वासन ही मिलता रहा है। इस बार अगर विधायक श्री साय के आश्वासन के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगा, तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन का मूड बना चुके हैं। श्री साय से गुहार लगाने में मुख्य रूप सें सुशील साव, अजय साव, जितेंद्र वर्मा, लक्ष्मण षडंगी, जुगेश्वर निषाद, खगेंद्र सिंह, वीरेंद्र प्रधान, प्रमोद साव, पद्मलोचन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।