पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पर्धाओं में निशक्तों ने दिया संदेश हम किसी से कम नहीं

स्पर्धाओं में निशक्तों ने दिया संदेश हम किसी से कम नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत कुनकुरी एवं दुलदुला विकासखंड के निःशक्त विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से 9 वीं से 12 वीं तक के निःशक्त विद्यार्थियों के लिए रंगोली, चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को किया गया।

स्पर्धाओं में नि:शक्त बच्चों ने बता दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। आयोजन का उद्घाटन संस्था की प्राचार्य श्रीमती ईएम खेस एवं शासकीय कन्या शाला बंदरचुंआ की प्राचार्य श्रीमती निर्मला खेस द्वारा किया गया। आयोजन का शुभारंभ सरस्वती पूजन के बाद संगीता सिंह द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष सुदबल राम यादव मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशिष्ट आमंत्रित के रूप में अनिल तिर्की एवं श्रीनायक मिश्र मौजूद थे। आयोजन में प्रारंभिक उद्बोधन बीआरपीडी के पाणीग्रही एवं एपीसी आरएमएसए जिला प्रतिनिधि प्रेमशंकर यादव ने दिया। रंगोली प्रतिस्पर्धा में केराडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रतिमा बाई को प्रथम, कन्या शाला कुनकुरी की संगीता सिंह को द्वितीय एवं बंदरचुंआ की कौशल्या बाई को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला में कन्या शाला कुनकुरी की संगीता सिंह प्रथम, सुकांती बाई द्वितीय, रीतिक बैगा तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में सुकांती सिंह एवं कौशल्या बाई सफल रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे भाग ले रही प्रतिमा बाई एवं उत्तम साय की क्विज टीम प्रथम स्थान पर, आनंद सिंह रीतिक बैगा की टीम बी दूसरे स्थान पर, सुखेरूवर राम कौशल्या बाई की टीम डी तीसरे स्थान पर सुकांती बाई एवं संगीता सिंह की टीम सी चौथे स्थान पर रही। इस आयोजन में एबीईओ प्रदीप कुजूर, बीआरसीसी एस आर बरला, बीआरपी राजेश कुमार, केएल कुलदीप, सुधीर सिन्हा, लता कोशरे एवं अभिभावकों का सक्रिय योगदान रहा। स्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार दिए गए। आयोजन का संचालन आलोक स्वर्णकार एवं राजेश कुमार ने किया।



आभार प्रदर्शन बीआरपीडी के पाणीग्रही ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।

कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।

आयोजन