- Hindi News
- लोयोला कालेज ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान
लोयोला कालेज ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान
लोयोलामहाविद्यालय कुनकुरी में अध्ययनरत कला संकाय के छात्र छात्राओं ने गोद ग्राम घटमुण्डा नवाटोली में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कला संकाय के सभी विद्यार्थी प्राध्यापक सहित एक सौ बीस की संख्या में प्रातः घटमुण्डा ग्राम के नवाटोली में पहूंचे वहां उन्होने रैली निकालकर स्वच्छता अभियान से संबंधित नारे लगाते हुए ग्राम भ्रमण कर ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।विद्यार्थियों ने अलग अलग समूह बनाकर ग्रामवासियों के घरों एवं आस पास में झाडू लगाकर कचरा इकत्रित किया एवं निर्धारित स्थान पर डाला। लोगों का स्वच्छ रहने तथा पूरे गांव को साफ सुथरा रखने, पाऊच, पन्नी और पोलेथिन जैसे प्रकृति के दुशमन पदार्थो के प्रयोग से बचने की जानकारी दी। स्वच्छता अभियान को सफलता पूर्वक संचालित करने में लोयोला महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुशील एक्का, किशोर मिंज, डी आर विश्वकर्मा, डॉक्टर दीनानाथ, डॉक्टर अनोज, श्रीमती कुमुदिनी किस्पोट्टा और श्रीमती अलमा ग्रेस तिर्की के मार्गदर्शन में अरविंद, आशिष, आभाकिरण, अनिता, आदि कला संकाय के छात्र छात्राओं एवं ग्राम वासियों का सक्रिय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।