पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रद्रोह का आरोप, जेएनयू प्रकरण के विरोध में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रद्रोह का आरोप, जेएनयू प्रकरण के विरोध में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एबीवीपी की कुनकुरी इकाई द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में राष्ट्रद्रोही अफजल गुरू की याद में शहादत दिवस मनाए जाने तथा अफजल गुरू एवं पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने एवं राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगो का खुलकर समर्थन करने जैसी घटना से क्षुब्ध होकर वामपंथी छात्र संगठन पर अविलंब प्रतिबंध लगाने एवं पीएसडी कराने वाले शिक्षक पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन के अनुसार इस प्रकार की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण वामपंथियों का असली चेहरा बेनकाब हुआ है। भारत को तोड़ने का सपना देखने वालो के लिए भारत में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। ज्ञापन में एबीवीपी ने मांग की है कि देश विद्रोही छात्र संगठन एआईएसए एवं एसएफआई पर अविलंब प्रतिबंध लगाया जाए। जेएनयू में पीएचडी कराने वाले शिक्षक पर भी राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो। देश भर के विश्व विद्यालय एवं महाविद्यालय में आतंकवादी, नक्सलवादी एवं देशद्रोही घटना मे शामिल लोगों के समर्थन में लोगो का चिन्हित कर नागरिकता समाप्त करने के साथ कड़ी सजा दी जाए । जेएनयू में जांच कर विश्व विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी भारतीय सेना को सौंपी जाए। ज्ञापन सौँंपने वालोंमें उमंग हेड़ा, नगर प्रमुख प्रशांत गुप्ता, नगर मंत्री जुनैद अहमद, राहुल मिश्रा, परवेज हयात, निलेश जैन, जुबैर अहमद सहित अभाविप के कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

ज्ञापन देने पहुंचे अभाविप कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...