पेज 11 का शेष
कार्रवाई के लिए- जितनाकी अवैध रूप से बस्तियों में बन रही अवैध शराब से।शराब बंदी की मांग को लेकर इन बस्तियों से इकट्ठा हुई इन महिलाओं ने तपकरा रोड, बस स्टैंड, मेन रोड होते हुए अंग्रेजी शराब दुकान पहुंच कर नारेबाजी की और शराब दुकान से शराब बेचे जाने को बंद करने की मांग की।इसके उपरांत आंदोलनरत महिलाओं का समूह कुनकुरी पुलिस थाने पहुंचा जिसे एएसआई बी एन शर्मा द्वारा समझाईश देकर कानून को अपने हाथ में लेने की चेतावनी भी दी। शराब बंदी की मांग को शासन तक पहुंचाने के लिये न्यायोचित प्रक्रिया अपनाते हुए शासन एवं प्रशासन को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने हेतु कहा गया। आंदोलनरत महिलाओं को नियमानुसार कानुनी कार्यवाही करने से भी अवगत कराया गया।