मिस कॉल कर बन सकते हैं सदस्य
\\\"सदस्य बनाने जुट जाएं कार्यकर्ता\\\'
बागबहार| भाजपाके सदस्यता अभियान के तहत खमगड़ा में बैठक हुई। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक शिवशंकर पैंकरा मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री रवि परहा थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अर्जुन साय कर रहे थे। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऑन लाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आज ज्यादातर लोगों के पास मोबाइल फोन है। वे अपने मोबाइल से मिस काल कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। लेकिन जिन क्षेत्रों में नेटवर्किंग सुविधा नहीं है, ऐसे क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं को फार्म लेकर जाना पड़ेगा और उनका फार्म भरकर उन्हें भाजपा परिवार में शामिल करेंगे। पार्टी में वही सक्रिय कार्यकर्ता होगा जो स्वयं तो पार्टी से जुड़ेगा ही पर अपने साथ साथ सौ सदस्य बनाएगा। बैठक में जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा हेमवती भगत, मंडल अध्यक्ष श्यामलाल चौधरी, मंडल महामंत्री आनंद शर्मा, पुरंदर यादव, शिव प्रसाद बंजारा, अनुप कश्यप, गुलाब साय, सुखलसाय, उमाशंकर भगत, बलराम भगत, धरम बंजारा, भुवन बंजारा, प्रकाश सतपथी, हेमसागर गुप्ता, पद्मनी परहा, रामेश्वर नाग शामिल हुए। अंत में मंडल अध्यक्ष श्यामलाल चौधरी, महामंत्री आनंद शर्मा पुरन्दर यादव ने बागबहार कोतबा मंडल से 17 हजार का लक्ष्य अपने मंडल के लिए रखा। जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने पूरा करने की बात कही।
बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।
पमशाला में भाजपा मंडल की बैठक में विधायक अन्य पदाधिकारी।