कृमि नाशक दवा खा छात्रा बीमार
उपचार के लिए लाया गया चिकित्सालय
भास्कर न्यूज | कुनकुरी
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अन्तर्गत बीएल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुवां में विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजॉल का वितरण किए जाने के दौरान नौवीं की एक छात्रा कुमारी नीतू लकड़ा की दो गोलियां एक साथ खा लेने के कारण अचानक तबीयत खराब हो गई।
उसे सीने एवं गले में दर्द के साथ चक्कर आने की शिकायत के कारण संजीवनी 108 से कुनकुरी के निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया विद्यालय की छात्राओं द्वारा बताए गए अनुसार यह सभी छात्राएं छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही है। प्रातः दस बजे प्रार्थना के बाद सभी को लाइन में खड़ाकर कृमि नाशक दवा की गोली खाने के लिए दी गई। प्रभावित छात्रा नीतू ने एक अन्य छात्र से एक और गोली लेकर खा ली थी। कक्षा में जाने के बाद उसे सिरदर्द के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। छात्रा गांव केरसई की मूल निवासी बताई जा रही है। इलाज के दौरान छात्रा की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। छात्रा का स्वास्थ्य पूर्व से भी खराब होने की जानकारी भी मिली है।
नीतू को उपचार के लिए लाया गया।