पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यालयों के विद्यार्थियों को खिलाई गई दवा

विद्यालयों के विद्यार्थियों को खिलाई गई दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को 6 से 19 वर्ष आयु वर्ग के समस्त बच्चों को कृमि नाशक एलबेंडाजॉल नामक दवा की खुराक देने के लिए विकासखंड के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक साथ कैंप आयोजित किया गया।

इसी श्रृंखला में स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष सुदबल राम यादव, पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा एवं बीएमओ डॉक्टर एस टोप्पो, बीईओ पी के भटनागर एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ईएम खेस की उपस्थिति में विद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा छात्राओं को कृमिनाशक गोली की खुराक दी गई। शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं के 20 हजार 5 सौ एवं शाला त्यागी 1 हजार 9 सौ पचास बच्चों को मिलाकर कुल 22 हजार 4 सौ 50 बच्चों को कृमि नाशक दवा दिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। कार्यक्रम में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस टोप्पो द्वारा कृमि से होने वाली बीमारियों एवं कृमि के होने की संभावनाओं के बारे में बताते हुए इससे होने वाली परेशानियों से बचने के लिए कृमिनाशक दवा के सेवन की विधि एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। दैनिक जीवन में स्वच्छ पेयजल एवं अन्य साफ सफाई तथा टायलेट के उपयोग से कृमि संक्रमण से बचने के उपायों से अवगत कराया गया। इस दवा के सेवन के उपरांत विशेष परिस्थितियों मे किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर 108 संजीवनी एवं स्वास्थ्य केन्द्र की सहायता लेने के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी स्वच्छता का संदेश देते हुए शासन की कृमि मुक्ति के लिए चलाए गए इस अभियान को सहभागिता से सफल बनाने का संदेश दिया गया। इस दवा के बारे में विद्यार्थियों के मन से शंका दूर करने के लिये स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल की गोली स्वयं खाकर दिखाया गया एवं विद्यार्थियों को वितरित किया गया।

छात्रों को दी गई कृमिनाशक दवा

अंकिरा ।
शासन के निर्देशानुसार बुधवार को स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कृमि मुक्ति दवा खिलाया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल अंकिरा में प्राचार्य सीएस पैंकरा द्वारा शुरुआत की गई, वहीं केरसई, सींगीबहार, तपकरा, फरसाबहार, पण्डरीपानी, गंझियाडिह, जरोंडाझरिया सहित समस्त स्कूलों में दवा खिलाई गई, वहीं ऐसे बच्चे जो किसी कारण कारणवश आज दवाई नहीं खा पाए उन्हें 15फरवरी को खिलाया जाएगा।

कृमि मुक्ति दिवस
खबरें और भी हैं...