लोयोला में प्रायोगिक परीक्षाएं प्रारंभ
कुनकुरी | लोयोला महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं से संबंधित प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार भौतिक विज्ञान बीएससी द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की 15 फरवरी को, बीएससी प्रथम वर्ष की 16 फरवरी को, रसायन शास्त्र बीएससी द्वितीय वर्ष 14 फरवरी, बीएससी प्रथम वर्ष 15 एवं 16 फरवरी, बीएससी अंतिम वर्ष 17 एवं 18 फरवरी को, बायोटेक्नॉलाजी बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम वर्ष 24 फरवरी को, माइक्रोबायोलोजी बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम वर्ष 26 फरवरी को, जीव विज्ञान बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम वर्ष 26 फरवरी को, भूगोल बीए प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम तथा एमए |शेष पेज 14
पूर्व एवं अंतिम 25 फरवरी को, वनस्पती विज्ञान बीएससी प्रथम वर्ष 17 फरवरी को तथा बीएससी द्वितीय एवं अंतिम 19 फरवरी को, कम्प्युटर साइंस बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम 17 फरवरी को, कम्प्युटर एप्लिकेशन बीए प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम वर्ष 16 फरवरी को, पर्यावरण परीक्षा बीए 15 फरवरी, पर्यावरण परीक्षा माइक्रोबायोलोजी एवं जीव विज्ञान, कम्प्युटर साइंस, गणित, बीसीए की 18 फरवरी को प्रायोगिक परीक्षाएं सम्पन्न होंगी।