चर्मरोग चिकित्सा शिविर सोमवार से
कुनकुरी | अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के सौजन्य से 15 एवं 16 फरवरी को नगर के कल्याण आश्रम अस्पताल में दो दिवसीय चर्म रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कल्याण आश्रम अस्पताल परिसर में आयोजित होने जा रहे इस शिविर में नागपुर के सुप्रसिद्ध चर्मरोग विशेषज्ञ डॉक्टर जयंत बरकस अपनी सेवा देने के लिए आ रहे है। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है।