पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • \"समय प्रबंधन व मेहनत से होगी लक्ष्य प्राप्ति\'

\"समय प्रबंधन व मेहनत से होगी लक्ष्य प्राप्ति\'

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरगुजा आयुक्त एवं लोक सेवा आयोग के सदस्य रहे एमएस पैकरा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं समय प्रबंधन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। श्री पैकरा ने अपने जीवन वृतांत का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रारंभिक शिक्षा प्राप्ति में असफल होने के बाद भी किस प्रकार अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। संसाधनों की कमी के बाद भी अपने रूचि के विषय का चयन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।

स्वास्थ्य के संबंध में उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से सम्पन्न व्यक्ति ही सर्वोत्तम शिक्षा ग्रहण कर सकता है। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत शौचालयों के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए खुले में शौच न करने का संदेश भी दिया।

समय प्रबंधन के संबंध में बताते हुए उन्होंने कहा कि दिनचर्या में समय का सही उपयोग कर अच्छी आदतों को विकसित कर सफलता प्राप्त कर सकते है। अपने संबोधन में उन्‍होंने प्रेरित करते हुए कहा कि व्यक्ति यदि उच्च लक्ष्य को सामने रखकर समय प्रबंधन के साथ तैयारी करे तो उंचे मुकाम को प्राप्त कर सकता है। इस कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी आर एन नागेश्री, प्रधान पाठक गोपाल राम, योगेन्द्र साय, सुभाष साय, सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन संस्था में पदस्त व्याख्याता पंचायत अनिल कुमार रावत द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते श्री पैकरा। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रगण।

खबरें और भी हैं...