पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोर्ड परीक्षा में छठवां स्थान प्राप्त करने पर छात्र समीर का विद्यालय में सम्मान

बोर्ड परीक्षा में छठवां स्थान प्राप्त करने पर छात्र समीर का विद्यालय में सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को असेम्बली के दौरान विद्यालय के मेघावी छात्रों को सम्मानित करने का एक कार्यक्रम एलआईसी के शाखा प्रबंधक मनोज कामड़े एवं विकास अधिकारी आर आर नंदे के आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में दसवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र समीर हवारी एवं अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों चंद्रकांत पैकरा छठवीं, दीपक भगत सातवीं, अमितेश एक्का आठवीं, सिमिल एक्का नौवीं, दीपक कुमार साहू ग्यारहवीं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले समीर हवारी को विद्यालय के समस्त स्टॉफ के द्वारा अपने आधे दिन का वेतन संकलित कर 25 हजार 5 सौ एक रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इससे पूर्व सन 1976 में छात्र पंखरासियुस तिर्की के द्वारा ग्यारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान तथा 1978 में छात्र नबोर टोप्पो ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवांवित किया था। नगर के लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र समीर हवारी द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित 2014-15 की दसवीं बोर्ड परीक्षा की संशोधित प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त कर शाला, नगर एवं जिले को गौरवान्वित किया है। मेघावी छात्र समीर हवारी ने 97 दशमलव 17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पुरे प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है। गरीबी शिक्षा के क्षेत्र में आड़े नही आती इस बात को समीर हवारी ने चरितार्थ कर बताया है। अपनी गरीबी से उठकर समाज के समक्ष आगे बढ़ने का एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। छात्र की मां श्रीमती तरन्नुम खातुन ने विषम आर्थिक परिस्थितियों को झेलते हुए अपने पुत्र की पढ़ाई के लिए अनवरत प्रयास किया गया। वही छात्र ने भी घरेलू एवं अन्य कार्य में मां का हाथ बटाकर आर्थिक बोझ कम करने में सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन शंकर राम गुप्ता के द्वारा किया गया। समारोह को अतिथियों द्वारा संबोधित कर छात्रों को प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार के साथ छात्र समीर।

खबरें और भी हैं...