पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोयोला महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम

लोयोला महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में कैरियर की संभावनाओं पर प्रकाश डालने के लिये लोयोला महाविद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलाजी विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सहायक लोक परियोजना अधिकारी संजय विश्वकर्मा को बुलाया गया था।

अतिथि संजय विश्वकर्मा द्वारा विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री के बाद विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं बैंकिंग, कर्मचारी चयन आयोग, लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। इस व्याख्यान से विद्यार्थियों को आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं लोक सेवा आयोग तथा संघ लोक सेवा आयोग के विभिन्न पदों की तैयारी की प्रेरणा मिली जो विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के अगले चरण में मधुमेह एवं हिपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने हेतु डॉक्टर पी सी कुजूर को आमंत्रित किया गया था। फादर प्रफुल्ल बड़ा के निर्देशन मे स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। डाक्टर कुजूर ने कहा कि मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म करना असंभव है, किंतु आवश्यक सावधानी बरतते हुए मधुमेह नियंत्रित किया जा सकता है। हिपेटाइटिस भी एक गंभीर बीमारी है, जिसे टीका लगाकर रोका जा सकता है। इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन लोयोला महाविद्यालय के प्राचार्य फादर ओस्कर एस तिर्की, सहायक प्राध्यापक रणवीर साय, स्वाती दुबे, फादर मार्टिन मंगल साय तिर्की, अनुप चौहान, चन्द्रशेखर प्रसाद, नितिश शर्मा, राकेश साहू एवं राजीव शर्मा के सक्रीय सहयोग से सम्पन्न हुआ।

लोयला कालेज की छात्राओं को जानकारी देते विषय विशेषज्ञ।

आयोजन
खबरें और भी हैं...