पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई के लिए कुनकुरी थाने पहुंची

कार्रवाई के लिए कुनकुरी थाने पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|कुनकरी/पतराटोली/दुलदुला

अंचलमें शराब बंदी को लेकर सक्रिय हुई ग्रामीण महिलाओं का समूह सोमवार को भी हाथों में लाठियां लेकर शासन के द्वारा ठेका देकर बिकवाई जा रही देशी एवं विदेशी मदिरा के विरुद्ध नारेबाजी की।

कुनकुरी नगर की बेहराटोली, सुखबासुपारा, बेंदरभदरा आदि क्षेत्र की महिलाओं का कहना था कि पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण को पकड़ने के नाम पर बस्तियों मे दबिश तो देती है लेकिन शराब ठेकेदारों द्वारा गांव-गांव में बिकवाई जा रही अवैध शराब को पकड़ने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। शासकीय शराब दुकानों के ठेकेदारों द्वारा ग्रामीण अंचलों में बिकवाई जा रही अवैध शराब से भी उतना ही लोगो का स्वास्थ्य एवं सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है।-शेष पेज12 पर

जितनाकी अवैध रूप से बस्तियों में बन रही अवैध शराब से।शराब बंदी की मांग को लेकर इन बस्तियों से इकट्ठा हुई इन महिलाओं ने तपकरा रोड, बस स्टैंड, मेन रोड होते हुए अंग्रेजी शराब दुकान पहुंच कर नारेबाजी की और शराब दुकान से शराब बेचे जाने को बंद करने की मांग की।इसके उपरांत आंदोलनरत महिलाओं का समूह कुनकुरी पुलिस थाने पहुंचा जिसे एएसआई बी एन शर्मा द्वारा समझाईश देकर कानून को अपने हाथ में लेने की चेतावनी भी दी। शराब बंदी की मांग को शासन तक पहुंचाने के लिये न्यायोचित प्रक्रिया अपनाते हुए शासन एवं प्रशासन को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने हेतु कहा गया। आंदोलनरत महिलाओं को शासकीय ठेके की दुकानों पर जाकर कार्य में व्यवधान डालने पर नियमानुसार कानुनी कार्यवाही किये जाने से भी अवगत कराया गया।

शराब बंदी का विरोध करती महिलाएं।

दुलदुला थाने में सौंपा ज्ञापन

इधरदुलदुला विकासखंड क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने बजारड़ाड में एकत्र होकर रैली निकाली और इस क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने के लिए लोगों से अपील करती रहीं।उन्होंने क्षेत्र में शराब बेचने और बनाने पर पाबंदी लगाने की मांग करते हुए ग्राम पंचायत का भ्रमण किया।इसके बाद वे पुलिस थाना पहुंच कर इस क्षेत्र में वैध और अवैध शराब बिक्री बंद किए जाने की मांग संबंधी ज्ञापन सौपा।यहां कि महिलाओं का कहना है कि जगह-जगह बिक रहे शराब से बच्चे बिगड़ रहे हैं और अपराध की ओर अग्रसर हो रहे हैं।जिसका खामियाजा उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।





महिलाओं का मानना है कि शराब बं