- Hindi News
- ट्रांसफार्मर फेल होने से रात भर बिजली रही गुल
ट्रांसफार्मर फेल होने से रात भर बिजली रही गुल
नगरके वन विश्राम गृह के समीप लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के सोमवार की रात 10 बजे अचानक फेल हो जाने के कारण नगर की शासकीय कॉलोनी सहित सीमावर्ती बस्तियों में रात भर बिजली गुल रही। बीते सप्ताह भर से इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही थी। जिसके कारण इस क्षेत्र के उपभोक्ता काफी परेशानियों का सामना कर रहे थे।
इन दिनों पूरे नगर की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। बार-बार विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को अपने व्यवसायिक एवं जरूरी कार्य निपटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की रात में सीमावर्ती बस्तियों में बिजली गुल रहने के कारण दल से अलग हुए एक जंगली हाथी ने शहर की ओर रुख कर लिया था। शेष क्षेत्र में बिजली सप्लाई चालू रहने के कारण हाथी उन क्षेत्रों की ओर नहीं जा पाया, अन्यथा बस्ती के निवासियों को हाथी के कहर का शिकार होना पड़ सकता था।
नगर में बदहाल हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के कारण पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। साथ ही संचार सुविधाएं भी बाधित हो रही है। छात्रों की चल रही तिमाही परीक्षा के समय बार-बार बंद होती बिजली आपूर्ति से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जिससे छात्रों एवं अभिभावकों में रोष व्याप्त है। वर्षों पुराने जर्जर तार से हो रही विद्युत आपूर्ति के कारण आए दिन सप्लाई के तार टूटने की जानकारी सामने रही है। उपभोक्ताओं के साथ साथ सुधार कार्य में जुटे विद्युत कर्मचारी भी इस स्थिति को लेकर परेशानी झेल रहे हैं। मंगलवार की सुबह फेल हुए ट्रांसफार्मर के बदलने का कार्य विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया। जिसके कारण भी दोपहर 2 बजे तक पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप रही।
बिजली चोरी के कारण
बढ़ा था लोड: एई
सहायक अभियंता एम साय ने बताया कि इस क्षेत्र की आपूर्ति के लिए 200 केव्हीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। पर इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा अनधिकृत रूप से बिजली के भारी उपकरणों हीटर आदि का उपयोग करने, बिजली चोरी करने के कारण इस ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया था। जिससे यह ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा था। साेमवार की रात ट्रांसफार्मर के क्षमता से ज्यादा गर्म हो जाने के कारण इसका तेल बाहर निकल गया था।
इस क्षेत्र की आपूर्ति के लिए 315 केव्हीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इस क्षेत्र में बिजली चोरी में संलिप्त