पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर भवन में संचालित होगा नवगठित पंचायत

जर्जर भवन में संचालित होगा नवगठित पंचायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सम्पन्नहुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उपरांत पुनर्स्थापित हुई ग्राम पंचायत गड़ाकटा की नवनिर्वाचित समिति के समक्ष कार्यालय भवन को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

नपं कुनकुरी के पूर्व गठन को न्यायालय द्वारा शुन्य घोषित किये जाने के उपरांत कुनकुरी से सम्बद्ध हुई ग्राम पंचायत गड़ाकटा भी इस निर्णय से प्रभावित हुई थी और तकनिकी कारणों से ग्राम गड़ाकटा की पंचायत समिति का अस्तित्व भी समाप्त हो गया था। इस ग्राम पंचायत के एक ग्राम लोटापानी को खारीझारिया पंचायत से सम्बद्ध कर दिया गया था। वन ग्राम से राजस्व ग्राम में परिर्वतित हुआ लोटापानी ग्राम वर्तमान में ग्राम पंचायत गड़ाकटा में पुनः जुड़ गया है। विगत पांच वर्षो से पंचायत समिति के होने के कारण ग्राम पंचायत कार्यालय का भवन देख रेख के अभाव में पूर्णतः जर्जर हो गया है तथा इसके खिड़की दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गये है. निरंतर उपयोग में आने के कारण वर्तमान में यह भवन कार्यालय संचालन के योग्य नही रह गया है।





जिसके कारण नई ग्राम पंचायत समिति को कार्यालयीन कार्य सम्पन्न करने में भवन की अनुपलब्धता से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

जर्जर पंचायत भवन।

^भवन के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।उसके उपरांत उनके निर्देश पर ग्राम पंचायत के लिये भवन की व्यवस्था की जायेगी।\\\'\\\' ग्लोरियाटोप्पो, नवनिर्वाचित सरपंच, गड़ाकटा

^जनपदपंचायत को गड़ाकटा ग्राम पंचायत भवन के संबंध में किसी प्रकार की सूचना प्राप्त नही हुई है। ग्राम पंचायत का पुनर्गठन हुआ है, भवन की स्थिति का निरीक्षण के उपरांत इस सबंध में निर्णय लेकर व्यवस्था बनाई जायेगी।शासकीय भवन उपलब्ध होने पर किराये पर भी भवन लिया जा सकता है।\\\'\\\' व्हीके चौबे, सीईओ, जनपद पंचायत

देखरेख के आभाव में हुआ जर्जर

निरंतरपांच वर्षो तक देख रेख एवं मरम्मत किये जाने के कारण पुरा ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर ही तत्काल उपयोग के योग्य नही रह गया है। परिसर में प्रवेश का मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा परिसर में निर्मित प्रसाधन कक्ष एवं शौचालय आदि भी उपयोग के लायक नही रह गये है। ग्राम पंचायत कार्यालय भवन की वर्तमान स्थिति को देखकर नई समिति के सामने तात्कालिक व्यवस्था बनाने की स्थिति भी निर्मित हो गई है। विगत पांच वर्षो से बुनियादी सुविधाओं से वंचित गड़ाकटा के ग्रामवासियों की सुविधा के लिये ग्राम पंचायत को तत्काल ही सभी प्रकार की व्यवस्था को स्थापित कर लोगो को राहत पहूंचाने का एवं ग्राम विकास के कार्य को गति प्रदान करने का कठिन कार्य भी करना है ऐसी स्थिति में भवन की समस्या ग्राम पंचायत के कार्यो को सम्पन्न करने में बड़ी बाधा है।