पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा में अधिक से अधिक सदस्य बनाने के निर्देश

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा में अधिक से अधिक सदस्य बनाने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी| भाजपासदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक रविवार को नगर के मंगल भवन में विधायक रोहित साय एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा के मार्गदर्शन में हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उपेंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सुदबल राम यादव, उपाध्यक्ष ताराचंद्र अग्रवाल, पार्षदगण, मंडल महामंत्री तुलसी सिंह एवं मंडल के अंतर्गत नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण तथा बूथ स्तरीय समिति के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए प्रत्येक बूथ पर कम से कम तीन सौ सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया।





साथ ही निर्धारित समय-सीमा 20 फरवरी तक इस अभियान को पूर्ण करने को कहा गया। अलग से बैठक करके नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों से जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की गई।