- Hindi News
- भालुमुंडा में अखंड कीर्तन संपन्न, लोगों को नशापान से दूर रहने की नसीहत दी
भालुमुंडा में अखंड कीर्तन संपन्न, लोगों को नशापान से दूर रहने की नसीहत दी
अंकिरा| धार्मिकपरंपराओं के अनुरूप समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान होते रहना चाहिए। इससे एक और जहां हम अपने ईष्ट देवों की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वहीं दूसरी और हमारी एकजुटता की झलक दिखती है। साथ ही आपस में भाईचारा भी बना रहता है। यह बातें शनिवार को भालुमुंडा में अखंड कीर्तन समापन अवसर पर कुनकुरी विधायक रोहित साय ने कहीं। उन्होंने इस पहल के लिए आयोजकों एवं ग्रामीणों की खुलकर प्रशंसा की। साथ ही भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को नशापान से दूर रहने की नसीहत दी एवं इसके कारण उजड़ते परिवार बिमारी सहित इससे होने वाली हानियों को गिनाया। श्री साय ने सबसे पहले अनुष्ठान में स्थापित ईष्टदेवताओं की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।