महाविद्यालय के सेमिनार में कंप्यूटर कोर्स की दी गई जानकारियां
कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों में रूचि जगाने और उन्हें इस क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए लोयोला महाविद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के सेमिनार हाॅल में हुआ। इसमें महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों के साथ साथ गैर कंप्यूटर के छात्र भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। सेमिनार के मुख्य मार्गदर्शक वक्ता के रूप में बैचलर आॅफ कंप्यूटर एप्लीकेशन तृतीय वर्ष के छात्र सागर वर्मा रहे। इस सेमिनार में मुख्य रूप से कंप्यूटर से सम्बन्धित जानकारी, इस क्षेत्र में जाॅब के अवसर और भविष्य में इस क्षेत्र में संभावनाओं आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए सागर वर्मा ने कंप्यूटर पाठ्यक्रम जिसके बारे में विद्यार्थी अधिक जानकारी जानना चाहते थे, उसे भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के गुण मेहनत के बल पर इंसान आगे बढ़ता है। सफलता की कोई आसान राह नहीं होती है। उन्होंने इससे संबंधित क्लिप भी विद्यार्थियों को दिखाई। इस अवसर पर तीन पुरस्कार दिए गए। जिसमें ‘साहस’ के लिये बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र दुष्यंत सिंह ‘टेलेंट’ केे लिए बीएससी. प्रथम वर्ष की छात्रा रूखसार परवीन और ‘जिज्ञासा’ के लिये बी.काॅम प्रथम वर्ष की छात्रा श्रद्धा को प्रदान किया गया। इस सेमिनार का आयोजन कराने में लोयोला महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅक्टर फादर आॅस्कर एस तिर्की, उपप्राचार्य फादर मार्टिन मंगल साय तिर्की, कंप्यूटर विभाग के प्रभारी नंदकुमार सिंह, दीपक खेस, बीए विभाग से सहायक प्राध्यापक सुशील एक्का का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विशेष रूप से कंप्यूटर एप्लीकेशन के छात्राओं शीतल बंग, शिवानी जैन एवं श्रेया होता का सक्रिय योगदान रहा।
पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते भाजपाई पदाधिकारी कार्यकर्ता।