पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12 वीं के सीनियर छात्रों को समारोह में दी गई विदाई

12 वीं के सीनियर छात्रों को समारोह में दी गई विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं को जूनियर विद्यार्थियों द्वारा विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कक्षा दसवीं तथा 11 वीं के विद्यार्थियों द्वारा कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा 11वीं की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत एवं विदाई गीत के साथ लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। कक्षा 11 वीं के छात्रों द्वारा अनेक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए।

आयोजन के अंतर्गत कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रस्तुतियां देने का अवसर प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने भी गीत नृत्य एवं भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए संगीतमय खेल का आयोजन भी रखा गया था। समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थानीय शाखा के प्रबंधक मनोज कामड़े एवं विकास अधिकारी आरआर नंदे भी शामिल हुए और गत वर्ष में विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को एलआईसी की ओर से ट्राॅफी एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री नंदे ने एलआईसी की ओर से दी जाने वाली छात्रवृति की जानकारी भी दी। यह छात्रवृति मेधावी छात्रों को उच्च अध्ययन के लिए दी जाती है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय के प्राचार्य एम एस पैकरा और अन्य शिक्षकों ने विदा ले रहे विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा में सफलता के लिये मार्गदर्शन भी दिया। विदा ले रहे विद्यार्थियों को जूनियर विद्यार्थियों ने शुभकामना पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत पेश करती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...