पेज 13 का शेष...
प्रदेशग्राम पंचायत सचिव संघ द्वारा गत 1 दिसम्बर 2014 को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय रैली निकालकर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने हेतु ज्ञापनसह अल्टीमेटम दिया गया था आज पर्यन्त राज्य शासन द्वारा इन मांगों को पूर्ण नही किये जाने से ग्राम पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को बाध्य हुए है। सचिव संघ द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एवं आंदोलन की सूचना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी को देते हुए प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी एवं थाना प्रभारी कुनकुरी को भी दी गई है।
आसनसोलने टाटा को ...
अपनीटीम के लिए गोल मारकर 1-0 की बढ़त बना ली। जिसके बाद टाटा के खिलाड़ियों ने टीम को बराबरी पर लाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। उनकी टीम को कई मौके भी मिले। पर बुधवार उनका दिन नहीं था, वे गोल करने में सफल नहीं हो सके। अंत में आसनसोल ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया। इस मैच के निर्णायक रायपुर के गजभूषण टैंडी, बिलासपुर के विशाल, कोरिया के वेणुगोपाल, बस्तर के विश्वजीत भट्टाचार्य एवं उमाशंकर थे।
क्षमताहो तो अधिक...
राष्ट्रीयराजमार्ग अन्य स्थानों से जोड़ने का मुख्य मार्ग है। इनके निर्माण कार्यो में गड़बड़ी, धीमी गति और रख-रखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यो को तय समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के लिये विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। कलेक्टर ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियांताओं, उप अभियंताओं और संबंधित ठेकेदारो की बैठक लेकर पैकेज में शामिल रोडवार कार्यो की समीक्षा की।