पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 मांगों को लेकर सचिव हड़ताल पर

5 मांगों को लेकर सचिव हड़ताल पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशग्राम पंचायत सचिव संघ के आव्हान पर जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी के समस्त ग्राम पंचायत सचिव संघ की ब्लाक इकाई के तत्वावधान में 11 फरवरी बुधवार से अनिश्चितकालीन काम बंद, कलम बंद, ताला बंद कर आंदोलन में हैं।

जनपद पंचायत परिसर कुनकुरी में स्थित मंच पर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर समस्त पंचायत सचिव घरने पर बैठे है। आंदोलनरत पंचायत सचिवों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी गैर वित्तीय मांग सचिवों के वेतन भुगतान निजी खाते में प्रदान करने वेतन भुगतान विसंगती को दूर कर स्पष्ट आदेश जारी करना, पंचायत विभाग के रिक्त पद पर करारोपण एवं सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के पद को अर्थावत रखते हुए शत प्रतिशत पदोन्नति जारी करने, चतुर्थ श्रेणी के पद पंचायत विभाग में स्वीकृत करते हुए सचिवों के परिवार के न्युनतम योग्यता वाले को अनुकम्पा के साथ साथ पांच लाख की मुआवजा राशि स्वीकृत करने तथा वित्तीय मांगों के अन्तर्गत वरिष्ठ वेतनमान वर्ष 1995 से 2004 नियुक्ति वालों को पेशन लाभ सहित दिये जाने, वर्ष 2004 से आज पर्यन्त नियुक्त सचिवों को कनिष्ट वेतनमान ग्रेड पे के साथ दिये जाने की मांग की गई है।-शेष|पेज 14

प्रदेशग्राम पंचायत सचिव संघ द्वारा गत 1 दिसम्बर 2014 को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय रैली निकालकर अपनी पांच सूत्रीय मांगों को पूर्ण करने हेतु ज्ञापनसह अल्टीमेटम दिया गया था आज पर्यन्त राज्य शासन द्वारा इन मांगों को पूर्ण नही किये जाने से ग्राम पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को बाध्य हुए है। सचिव संघ द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एवं आंदोलन की सूचना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी को देते हुए प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी एवं थाना प्रभारी कुनकुरी को भी दी गई है।

हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव।