लठबोरा में गहराया पेयजल संकट
कुनकुरी|विकास खण्डफरसाबहार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत लठबोरा में ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2005-06 में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पानी टंकी का निर्माण कराया गया था जो अब उपयोग के लायक नहीं रह गया है।
इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नल जल योजना के अन्तर्गत बनी यह टंकी किसी काम नहीं रही है तथा रखरखाव एवं मरम्मत के अभाव में इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। इसके लिये खोदा गया बोर भी खराब हो चुका है तथा इसके घटिया निर्माण की शिकायत विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई बार किये जाने के बाद भी इस संबंध में कार्यवाही नहीं की जा रही है। -शेषपेज 14
इसटंकी में पानी भरने के लिये पाइप फिटिंग एवं वायरिंग भी करायी गई थी परन्तु इतने लम्बे समय के बीत जाने के बाद भी इसकी समय पर मरम्मत एवं देखभाल किये जाने के कारण सब टूट फुटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी प्रकार ग्राम महुवाटोली में भी हैंडपंप खराब रहने के कारण लोगों को पेयजल के लिये परेशान होना पड़ रहा है।विभागीय कर्मचारियों को बार बार सूचना देने के बाद भी मरम्मत का कार्य कराए जाने से ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ गई है।एक मात्र शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिये बनाया गया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने में भी सफल नहीं हो पा रहा है नल जल योजना के अन्तर्गत बनायी गई पानी टंकियां घटिया निर्माण के कारण तथा इनके संचालन के लिये खोदे गये बोर भी खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कुछ ही दिनों पूर्व ग्राम उपरकछार में घटिया निर्माण के कारण पेयजल टंकी ग्राम पंचायत को निर्माण के पांच वर्षों बाद भी सौंपे जाने का मामला सामने आया था। इसी प्रकार अनेक ग्रामों में बनी पेयजल टंकियां घटिया निर्माण के कारण रिस रही है। ग्रामीणों द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व भी विभागीय कर्मचारियों को समस्या से अवगत करते हुए हैंडपंप के मरम्मत हेतु मौखिक एवं लिखित में सूचित किया गया था किंतु तो हैंडपंप सूधारे गये और ही पानी टंकी से सप्लाई प्रारंभ हुई।
अनुपयोगी पानी टंकी।