पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोल्डर की अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त

बोल्डर की अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी|वन परिक्षेत्रकुनकुरी के ग्राम डुमरटोली के समीप केथली जंगल से अवैध रूप से बोल्डर लेकर जाने की तैयारी में लगे नए महेंद्रा ट्रेक्टर को वन विभाग ने पकड़ा है। मुखबीर की सूचना पर रेंजर उमेश सिंह, नारायणपुर के वन परिक्षेत्र सहायक जगन्नाथ सिंह एवं वन रक्षक तारीक अनवर मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। ट्रेक्टर के चालक डूमरटोली निवासी संतोष यादव पिता चूनु यादव (25) सहित तीन मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। ट्रेक्टर को वन परिसर केराडीह के कक्ष क्रमांक पी 1183 से बोल्डर एकत्रित कर परिवहन करते पकड़ा गया है।

जब्त ट्रेक्टर को गेम रेंज परिसर नारायणपुर में रखा गया है। वन अधिनियम के तहत ट्रेक्टर को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रेक्टर डूमरटोली निवासी धरमजय सिंह की बताई जा रही है।