पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौ रक्षा के लिए मंगल भवन में कराई गई धर्म सभा

गौ रक्षा के लिए मंगल भवन में कराई गई धर्म सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी|नगर आगमनपर धर्म यात्रा में आये बालयोगेश्वर राम बालकदास महात्यागी एवं साथियों का श्रद्धालुओं द्वारा अग्रसेन चौक पर भव्य स्वागत किया गया, जिसके उपरांत मंगल भवन में गौ रक्षा सम्मेलन धर्म सभा का आयोजन सोमवार की रात्रि में किया गया।जिला बालोद के जामड़ी पाटेश्वर धाम के संचालक राम बालकदास महात्यागी ने गौ महिमा का वर्णन करते हुए गौ रक्षा के अभियान को प्रसारित करने के लिये व्याख्यान दिया।

इस धर्म सम्मेलन का शुभारंभ राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं धूप दर्शन के साथ किया गया। इस अभियान में लोगों को सम्मिलित करने के लिये सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है अंचल में हो रही गौ वंश तस्करी एवं गौ हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे अविलंब रोकने की कार्यवाही को जरूरी बताया. गौ वंश की रक्षा के लिये सभी हिन्दू धर्म प्रेमियों को सक्रिय होकर अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर गौ रक्षा समिति जिलाध्यक्ष इंदर हेडा सहित डमरूधर यादव, तुलसी सिंह, विष्णु गुप्ता, हनुमान जिंदल, राधेश्याम हेडा, सम्पत बंग, विष्णु सोनी, श्याम सुंदर बंग, अजय अग्रवाल, उदय शर्मा, जुगेश्वर सिंह, नितेश पारीक, अमन शर्मा, सुखदेव साय एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे. इस धर्म सभा में श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम में निर्माणाधीन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के बारे में जानकारी दी गई एवं इस विशाल मंदिर के निर्माण में सदस्यता एवं सहयोग हेतु संकल्प पत्र प्रदान किये गये।

सभा में प्रवचन देते बालकदास महात्यागी।