पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीठाकुर देव मंदिर समिति के तत्वावधान में गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू कलश यात्रा में महिलाओं युवतियों ने सिर पर कलश रखा था।

यात्रा फव्वारा चौक मेन रोड, मंुगेली चौक होते हुए आयोजनस्थल महाराणा प्रताप धर्मशाला पहुंची। इस दौरान यात्रा की बैंड बाजा आतिश बाजी से अगुवाई की गई। पीछे बग्घी में सवार कथा व्यास वृंदावनधाम निवासी पं. श्रवणानंद सरस्वती का नागरिकों ने स्वागत किया। कलश यात्रा आयोजन स्थल पहंुचने के बाद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भागवत महातम्य पर कथा हुई। शुक्रवार को परीक्षित जन्म की कथा होगी। कथा से पहले भजन गायक राधिका शरण भजन प्रस्तुत करेंगी। आयोजन में पप्पु सरदार, अनिल जायसवाल, कल्लू अग्रवाल, सीए सुभाष अग्रवाल, चंटू अग्रवाल, पंचु अग्रवाल, सुनील जायसवाल जुटे हुए हैं।