- Hindi News
- लोरमी| पेशीके लिए आए दो पक्षों में न्यायालय परिसर में
लोरमी| पेशीके लिए आए दो पक्षों में न्यायालय परिसर में
लोरमी| पेशीके लिए आए दो पक्षों में न्यायालय परिसर में ही विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपियों से 4 लाठी जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया। तहसीलदार के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया। ग्राम मोहडंडा में कुछ दिन पहले दो पक्षों में किसी बात पर मारपीट हो गई। मामले में मंगलवार को न्यायालय में पेशी थी। एक पक्ष से 26 वर्षीय सौखी रात्रे, 35 वर्षीय गोरे रात्रे, 40 वर्षीय धनी रात्रे, 58 वर्षीय राम खिलावन दूसरे पक्ष से 22 वर्षीय विजय रात्रे, 32 वर्षीय मोहन रात्रे मंगलवार को न्यायालय पहुंचे थे। शाम साढ़े 3 बजे दोनों पक्षों में किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते देख इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर उनसे लाठियां जब्त की। फिर सभी को तहसीलदार के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
न्यायालय परिसर में विवाद, 6 को जेल