पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैराथन में पवन रश्मि विजेता बने

मैराथन में पवन-रश्मि विजेता बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंगेली| खेल-युवाकल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी सह वरिष्ठ खेल अधिकारी एनके द्विवेदी जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश पाठक के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय मैराथन हुई। पुरुष वर्ग में पवन पटेल बालिका वर्ग में रश्मि कैवर्त्य विजेता रहे।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य एसएनजी कॉलेज रजत दवे, विशिष्ट अतिथि एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, शतरंज संघ के जिलाध्यक्ष जेके ताम्रकार जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सुशील शुक्ला थे। जिला स्तरीय मैराथन एसएनजी कॉलेज से शुरू हुई। नवागढ़ रोड पर पुरुषों के लिए 20 किमी महिलाओं के लिए 10 किमी की दूरी तय थी। इसमें पथरिया ब्लॉक से नोडल अधिकारी अशोक यादव के नेतृत्व में, लोरमी से नोडल अधिकारी सुबोध सिंह 10-10 मुंगेली से 7 बालक 10 बालिकाएं व्यायाम शिक्षक संतराम यादव नोडल अधिकारी के नेतृत्व में शामिल हुए। इस तरह दौड़ में 27 बालक 28 बालिकाएं कुल 55 प्रतियोगी थे। मैराथन दौड़ का शुभारंभ एथलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, शतरंज संघ के जिलाध्यक्ष जेके ताम्रकार सचिव सुशील शुक्ला ने झंडा दिखाकर किया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। बालक पुरुष वर्ग में 30 प्रतिभागियों में से 20 का चयन राज्य स्तरीय मैराथन के लिए हुअा। संचालन अशोक सोनी ने किया। आयोजन में विजय वर्मा, एसआर चंद्राकर, केके अनंत, रामभजन देवांगन, विनोद गोयल सहित स्वास्थ्य पुलिस विभाग ने सहयोग किया। आभार प्रदर्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश पाठक ने किया।

घेराव में बेलतरा के कांग्रेसी शामिल हुए

लगरा|कांग्रेसियोंने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया। इसमें क्षेत्र के कांग्रेसी शामिल हुए। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों से धान खरीदी का समर्थन मूल्य 2100 सौ रुपए प्रति क्विंटल ओैर 300 रु. बोनस देने का वादा किया था। इस वादे सहित अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया। इसमें जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जगर राम सूर्यवंशी, महामंत्री अजय सिंह, भुवनेश्वर यादव, लाला यादव, राजेंद्र यादव, टीआर लहरे अन्य शामिल थे।