तालाब का पानी पीने को विवश हैं बैगा
तालाब का पानी पीने को विवश हैं बैगा
लोरमी।अचानकमारटाइगर रिजर्व जल्दा से ग्राम कठमुड़ा विस्थापित बैगा तालाब का पानी पीने को विवश हैं। विस्थापन के समय कठमुड़ा में 6 हैंडपंप खोदे गए थे। अब सभी बिगड़े पड़े हैं। इसलिए विस्थापित तीन सौ बैगाओं को तालाब का पानी पीना पड़ रहा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सागर ठाकुर ने बताया कि वन विभाग के डीएफओ, एसडीओ, रेंजर सभी को इसकी जानकारी 15 दिन पहले दी गई थी। उनका कहना है कि इस मद में कोई राशि नहीं है। इसकी जानकारी एसडीएम को भी दी गई है फिर भी अब तक हैंडपंप नहीं बनाए गए हैं।