पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांग दिवस पर हुई स्पर्धाएं

विकलांग दिवस पर हुई स्पर्धाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वविकलांग दिवस पर बीआर साव स्कूल मैदान में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश पाठक के मार्गदर्शन में कोच विजय वर्मा, विनोद गोयल, नरेंद्र श्रीवास्तव, सियाराम चंद्राकर के सहयोग से हुए इस आयोजन में अस्थिबाधित, श्रवण बाधित, मानसिक मंद, दृष्टिहीन, लो विजन, सेरेब्रल पाल्सी छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एनके द्विवेदी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आरके अंचल, एपीसी एसके अम्बष्ट के द्वारा निःशक्त बच्चों को पुरस्कार का वितरण किया गया इसमें मुंगेली ब्लॉक से 105 बच्चे, 50 पालक 40 शिक्षक, लोरमी से 110 बच्चे, 20 पालक 20 शिक्षक, पथरिया से 85 बच्चे, 25 पालक 30 शिक्षक शामिल हुए। इस अवसर पर बीआरसी एस.एल. पंकज, सूर्यकांत उपाध्याय, अशोक यादव, ब्लाॅक रिसोर्स पर्सन संजीव सक्सेना, प्रिया यादव, लक्ष्मी चाैधरी, विनोद कश्यप देवशंकर श्रीवास्तव, अनिल यादव, उमेश यादव, रेखा देवांगन, अमित कोशले, अमित दुबे, टीकम सोलंकी, खगेश कन्नौज, अर्जुल बघेल, हरप्रसाद जांगडे़, पवन गुलजारी, जिला परियोजना कार्यालय रा.गा.शि.मि. के समावेशी शिक्षा प्रभारी श्री एस.एस. कौशिक का सहयोग रहा।

नि:शक्तों को वितरित की गई सामग्री

पंचायत-समाजकल्याण विभाग ने मुंगेली ब्लॉक के बच्चों केा 58 ट्रायसाइिकल, 5 व्हीलचेयर, 7 बैसाखी, 2 श्रवण यंत्र, 2 श्वेत छड़ी, लोरमी ब्लाॅक के लिए ट्रायसाइिकल 32, 4 व्हीलचेयर, 9 बैसाखी, 6 श्रवण यंत्र, 1 श्वेत छड़ी, पथरिया ब्लॉक के लिए 15 ट्रायसाइिकल, 1 व्हील चेयर, 2 बैसाखी, 2 श्वेत छड़ी दी।