इंदिरा आवास जल्द बनाएं
मंगलम्भवन में जनपद सीईओ वीके शर्मा ने पंचायत सचिवों की बैठक में विकास कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही स्वामी विवेकानन्द युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियुक्त किए गए युवाओं को स्वच्छ ग्राम पंचायत गठित करने में सहयोग करने की बात कही।
जिला अधिकारी प्रमोद कुमार हारित ने सचिवों को बताया कि 2014-15 में स्वीकृत हो चुके इंदिरा आवास जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने युवा प्रोत्साहन योजना में आए हुए युवाओं को भी स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अपने गांव को साफ सुथरा करने की बात कही। साथ ही पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर पंचायत निरीक्षक आरके पात्रे एडीओ सहित बड़ी संख्या में सचिव पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
शहीदोंको श्रद्धांजलि
लोरमी| सुकमामें हुई नक्सली मुठभेड़ के जवानों को ब्लाॅक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।