- Hindi News
- मटेरियल भुगतान के लिए ट्रांसपोर्टरों ने जनपद सीईओ का घेराव किया
मटेरियल भुगतान के लिए ट्रांसपोर्टरों ने जनपद सीईओ का घेराव किया
मुंगेलीजिले में लोरमी जनपद पंचायत के अंतर्गत 122 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 16 करोड़ रुपए से भी अधिक रुपए का भुगतान होना बाकी है। भुगतान की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने जनपद पंचायत पहंुचकर सीईअो का घेराव कर दिया।
भुगतान की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर ट्रांसपोर्टर जनपद सीईओ के आगे जमीन पर बैठ गए। यहां कई पंचायतें ऐसी हैं जिनमें सरपंचों ने कार्य स्वीकृत कराकर पूरे भी करा लिए हैं। पर अभी तक उनको निर्माण कार्य का भुगतान नहीं किया गया है।
लगभग साल भर से भुगतान नहीं होने के कारण सरपंच सचिव से लेकर पंचायत में कार्य किए हुए ट्रांसपोर्टर भी परेशान हैं।
जनपद पंचायत लोरमी में मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों मेें सप्लायर ट्रांसपोर्टरों के द्वारा निर्माण सामग्री की सप्लाई तो की गई है पर साल भर गुजर जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका है। अब सप्लायरों के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों को भी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब तो यहां तक स्थिति गई है कि सप्लायरों को भूखे मरना पड़ रहा है। इन लोगों ने लोरमी जनपद सीईओ को आवेदन देकर एक सप्ताह के अंदर भुगतान कराने की मांग की है।
इन लोगों का कहना है कि यदि सप्ताह भर के अंदर भुगतान नहीं हुआ तो वे अपने परिवार के साथ जनपद पंचायत का घेरावकर जनपद पंचायत में ताला लगा देंगे। सप्लायरों में मे हितेश सापरिया, सोनू चंद्राकर , दुर्गा प्रसाद तिवारी, हरिशंकर कश्यप, राकेश दुबे के अलावा बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर भी उपस्थित थे।
जनपद पंचायत कार्यालय में सीईओ के सामने बैठे ट्रांसपोर्टर।
मजदूरों को भी अब तक नहीं हुआ है भुगतान
लोरमीजनपद पंचायत के अर्तगत 122 ग्राम पंचायतों मे लगभग 8 करोड़ से अधिक की मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसके चलते सरपंच सचिव भी काफी परेशान हैं। मजदूरों के द्वारा कई बार अधिकारियों को गुहार लगाकर मजदूरी दिलाने की मांग की जा चुकी है पर अधिकारी उनकी मांगों पर ध्यान ही नहीं देते। अब तो यह स्थिति गई है कि कई पंचायत के मजदूर पैसा मिलने की आस भी छोड़ चुके हैं।
पैसा ही नहीं मिला है
शासन से अब तक किसी भी कार्य का पैसा नहीं मिला है। जैसे ही मटेरियल के लिए पैसा आएगा वैसे सभी सप्लायरों, ट्रांसपोर्टरों का बकाया भुगतान कर िदया जाएगा। -पीकेहारित, परीयोजनानिर्देशक जिला मुंगेली