पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्साह के साथ मनाई गई वीर नारायण जयंती

उत्साह के साथ मनाई गई वीर नारायण जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्साह के साथ मनाई गई वीर नारायण जयंती

लोरमी| ग्रामपंचायत कंचनपुर सरैहा के आश्रित ग्राम बहेरापारा में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सुआ, कर्मा, डण्डा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मनराखन सिंह भुमकाल ने शहीद वीर नारायण सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।